गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के कौलेश्वरी मंदिर परिसर में शनिवार को अमूल्य दूध का कलेक्शन सेंटर विधिवत प्रारंभ किया गया। केंद्र का प्रारंभ अमूल्य दूध के अधिकारियों द्वारा किया गया। बताया गया कि केंद्र का संचालन दूध उत्पादक एसोशिएशन के अध्यक्ष महेंद्र दांगी एवं सचिव राजदेव यादव के द्वारा किया जाएगा।प्रखंड के किसान व दूध उत्पादन से जुड़े लाभुक इस केंद्र पर दूध की बिक्री कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। कलेक्शन सेंटर पर दूध की बिक्री करने पर किसानों को समय-समय पर बोनस की राशि भी दी जाएगी। साथ ही साथ दूध उत्पादन से संबंधित कई जानकारियां उन्हें प्राप्त होगी। कलेक्शन सेंटर प्रारंभ के मौके पर किसान आशीष कुमार, कमलेश कुमार,कपिल कुमार, संजय दांगी,नागेश्वर दांगी सहित कई अन्य उपस्थित थे।