Thursday, March 19, 2026
Homeखबर स्तम्भसमाज में फैले कुरीतियों को दूर करने का लिया गया संकल्प

समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने का लिया गया संकल्प

गिद्धौर प्रखंड के कौलेश्वरी मंदिर परिसर में शनिवार को नाई ठाकुर समाज की बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता महेश ठाकुर व संचालन जितेंद्र कुमार जीतू ने किया। बैठक में समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। जबकि शराब सेवन से दूर रहने का आह्वान किया। बैठक में समाज को एकजुट रहने के साथ-साथ शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की अपील की गई। बैठक के पश्चात प्रखंड स्तरीय नाई ठाकुर समाज की कमेटी की घोषणा किया गया।घोषित कमेटी के अनुसार ननकू ठाकुर को स्थाई अध्यक्ष,अजय ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष,विजय ठाकुर व रामलखन ठाकुर को सचिव,रामसेवक ठाकुर व रामेश्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष,बालेश्वर ठाकुर व महेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष,सुरेश ठाकुर व प्रदीप ठाकुर को सह सचिव व मुकेश ठाकुर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर भारतीय सेन सेना के प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार जीतू,जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर, जिला महासचिव शिव शंकर ठाकुर व उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ठाकुर सहित कई अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular