राँची : खेलगांव का मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खिलाड़ियों से गुलजार होने वाला है | जनवरी और फरवरी में यहां 6000 से अधिक खिलाड़ी शिरकत करेंगे | पांच जनवरी से आयोजन शुरू हो जायेगा | मौका है 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलो के आयोजन का इसमें सबसे पहले एथलेटिक्स, इसके बाद टेनिस, साइकिलिंग और हॉकी का आयोजन होगा | स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है |पांच जनवरी से शुरू होने वाले एथलेटिक्स अंडर-19 में कुल 4000 प्रतिभागी शामिल होंगे | इसके बाद 11 जनवरी से होने वाले अंडर-14 एथलेटिक्स में कुल 2044 प्रतिभागी, 17 जनवरी से होन वाले अंडर-19 टेनिस में कुल 616 प्रतिभागी, 20 जनवरी से होने वाले अंडर-14 ट्रैक साइकिलिंग में 1540 प्रतिभागी और सबसे अंत में 29 जनवरी से दो फरवरी तक होने वाले अंडर-19 हॉकी में कुल 1760 प्रतिभागी शामिल होंगे |