Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भशिविर आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल का वितरण

गिद्धौर : प्रखंड के बारिसाखी एवं मंझगांवा पंचायत में शुक्रवार को शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बताया गया कि दोनों पंचायत में करीब दो सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। शेष कंबल का वितरण जल्द ही लाभुक का चयन कर किया जाएगा। बताया गया कि जरूरतमंद लोगों के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण बारिसाखी के मुखिया सुमीरा कुमारी,पंचायत समिति सदस्य,प्रियांशु देवी व मंझगांवा मुखिया सरिता देवी द्वारा किया गया। मौके पर पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय,उपमुखिया वीरेंद्र पांडेय,दिनेश भारती सहित कई अन्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular