Saturday, June 27, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची सदर सीओ घूस लेते रंगे हाथ अरेस्ट

रांची सदर सीओ घूस लेते रंगे हाथ अरेस्ट

रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार जारी है | ऐसे में रांची की एसीबी टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना के CO मुंशी राम को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है | एसीबी ने 37 हज़ार रुपए घूस लेते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया | इसके बाद CO मुंशी राम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम अपने साथ कार्यालय ले आई |

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद एसीबी ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। रांची सदर सीओ मुंशी राम के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी कि वे जमीन संबंधी काम को लेकर रिश्वत मांग रहे है। एसीबी ने सीओ को ट्रैप किया और रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular