Saturday, July 12, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची पुलिस ने मोराबादी से एक बच्चे को चोरी के मोबाइल के...

रांची पुलिस ने मोराबादी से एक बच्चे को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया

रांची पुलिस ने मोराबादी स्थित चल रहे राष्ट्रीय सरस मेला बापू वाटिका के समीप एक बच्चे को चोरी के मोबाइल के साथ बरामद किया है |

बच्चे की निशानदेही पर चोरी के काम में लगे दो अन्य बच्चों को पुलिस ने बरामद किया है|बच्चे की निशानदेही पर उस शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है जो बच्चों से मोबाइल चोरी करवाता था | रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शिवजी महतो नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है |मूल रूप से शिवजी महतो साहिबगंज का रहने वाला है |वह साहिबगंज से बच्चों को रांची में लाता था और उनसे खादी मेले और अन्य मेलों से जहां लोगों की भीड़भाड़ होती है मोबाइल चोरी करवाता था |शिवजी महतो बच्चों से रांची में भीख भी मंगवाता था | शिवजी महतो के दूसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अभियान चला रही है।मोबाइल चोरी के मामले में कुल 31 मोबाइल बरामद किए गए हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular