Tuesday, January 13, 2026
Homeखबर स्तम्भरेड क्रॉस के तत्वावधान में मरीजों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण...

रेड क्रॉस के तत्वावधान में मरीजों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया

चतरा : बढ़ते ठंढ को देखते हुवे रेड क्रॉस सोसायटी चतरा के तत्वावधान में मंगलवार को सदर अस्पताल में गरीब मरीजों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। यह वस्त्र दो दर्जन पुरुष के साथ साथ महिला मरीज और उनके परिजनों के बीच किया गया। वस्त्र का वितरण रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा, वाइस चेयरमैन विवेक केशरी, एमपीडब्ल्यू निर्भय कुमार ने संयुक्त रूप से किया।  यह वस्त्र वैसे मरीजो को दी गई जो सूदूरवर्ती क्षेत्र के होने के साथ साथ गरीब थे। मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रियरंजन नीरज, सहायक जोस्फीन टोप्पो, समाजसेवी ओम प्रकाश वर्मा,मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular