Sunday, June 1, 2025
Homeखबर स्तम्भरघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमवती देवी का निधन

रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमवती देवी का निधन

 

पूर्व मुख्यमंत्री व ओडिशा के राज्यपाल रह चुके रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमवती देवी का आज निधन हो गया। वो 84 वर्ष की थीं।प्रेमवती देवी के निधन से परिवार में शोक की लहर है। वे रघुवर दास की तीन बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके चार बेटे, चार बेटियाँ और पोते-पोतियाँ हैं।

बड़ी बहन के निधन की जानकारी खुद रघुवर दास ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में अपनी बड़ी बहन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि मेरी मां स्वरूपा बड़ी बहन का निधन हो गया। महाप्रभु जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने निजधाम में स्थान दें। सादर श्रद्धांजलि।

 

ज्ञात हो कि 27 दिसंबर को उनका ब्रेन हैमरेज हुआ था।जिसके बाद से ही उनका इलाज टीएमएच में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार 1 जनवरी 2025 की सुबह 11 बजे होगा। सबसे दुखद है कि रघबर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी के दामाद का भी एक दिन पहले छत्तीसगढ़ में निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular