Friday, July 11, 2025
Homeखबर स्तम्भभाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व की बैठक

भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व की बैठक

राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन महापर्व सदस्यता अभियान सत्र 2024-30 को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई | इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी  के द्वारा किया गया | बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रास्ता अभियान के संयोजक राकेश प्रसाद राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही सदस्यता अभियान की प्रदेश और जिला के टोली के संयोजक की उपस्थिति रही |

 बैठक के उपरांत सस्ता अभियान के संयोजक ने बैठक के विषय में बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई 22 दिसंबर से प्रारंभ हुए सदस्यता अभियान जोकि 14 जनवरी तक चलने वाला है | सदस्यता  अभियान के शेष बचे दिनों में किस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राज्य के साढ़े 29हजार बूथ मे कम से कम दो प्राथमिक सदस्य बनने के साथ  सक्रिय सदस्य बने इसी सदस्यता अभियान को  गति  किस प्रकार से प्रदान हो इस पर चर्चा की गई | साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा की ओर से सदस्यता को लेकर आग्रह पूर्वक कैंप लगेगा |

 

RELATED ARTICLES

Most Popular