Tuesday, January 13, 2026
Homeखबर स्तम्भनए साल के आगमन को लेकर यातायात पुलिस गिरिडीह की ओर से...

नए साल के आगमन को लेकर यातायात पुलिस गिरिडीह की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया

गिरिडीह : नए साल के आगमन को लेकर यातायात पुलिस गिरिडीह की ओर से सोमवार को  अरगाघाट समेत अन्य इलाकों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब पीकर कोई वहान ना चलाएं इसको ध्यान में रखते हुए जांच किया गया। ब्रिथेलाइजर यंत्र से वाहन चालकों की जांच की गई। इस अभियान को खंडोली मोड़ और वॉटर फॉल मोड के पास भी गति दी गई। इसकी अगुवाई यातायात इंस्पेक्टर दूहन टोपनो MVI मोहम्मद इरफान आलम के साथ यातायात जवान जांच में जुटे हुए थे। इस बाबत यातायात इंस्पेक्टर ने सभी लोगों को नए साल का अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खंडोली और वॉटरफॉल गिरिडीह का मुख्य पर्यटक स्थल में शुमार है। बड़ा दिन को लेकर लोगों का इन दोनों स्थानों पर आना-जाना शुरू हो गया है। हम लोगों की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा खासकर इस जांच में यह पता लगाया जाएगा की शराब पीकर तो वहान नहीं चलाया जा रहा है। यदि शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाते है तो वैसे लोगों पर कारवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular