रांची : हजारीबाग जिले के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी ने देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया | अनीता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप उनके भाई राजू कुमार गुप्ता ने अपने जीजा अशोक कुमार और उनके परिजनों पर लगाया है | 26 दिसंबर की सुबह अनीता कुमारी जली थी |
एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता ने मामले में अपने जीजा अशोक कुमार समेत उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार व उसकी पत्नी रिंकू देवी के खिलाफ आरोप लगाया है | राजू कुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी बहन अनीता कुमारी 65 फीसदी जल गई थी और उसका रांची के देव कमल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था | जहां शुक्रवार की देर रात दो बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया |