कजाकिस्तान में क्रैश हुआ यात्री विमान
कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास एक विमान दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यह जानकारी रूसी समाचार एजेंसी ने दी है | इस हादसे में 20 यात्रियों के जीवित बचने की पुष्टि की गई है, जबकि दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। कजाकिस्तान की सरकार के अनुसार, यह दुर्घटना अक्तौ हवाई अड्डे के पास हुई। विमान अजरबैजान एयरलाइन्स का था जो रूस के ग्रोजनी शहर जा रहा था। ग्रोजनी में घने कोहरे के कारण इसे मार्ग बदलने के लिए कहा गया था। मंत्रालय ने कहा है कि इमरजेंसी सर्विसेज दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं | विमान क्रैश के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं |