Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भदिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू, अरविंद केजरीवाल ने खुद कराया रजिस्ट्रेशन

दिल्ली में महिला सम्मान योजना शुरू, अरविंद केजरीवाल ने खुद कराया रजिस्ट्रेशन

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि आज से दिल्ली में जनता के लिए घोषित दो बड़ी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसमें पहली योजना मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है, जबकि दूसरी संजीवनी योजना है। अरविंद केजरीवाल ने खुद रजिस्ट्रेशन किया।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव से पहले एक हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। 23 दिसंबर से इस योजना में रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो गई है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular