Saturday, April 11, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में हाथियों का आतंक, सिकरा हेम्ब्रम को कुचलकर मार डाला

गिरिडीह में हाथियों का आतंक, सिकरा हेम्ब्रम को कुचलकर मार डाला

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में जंगली हाथियों ने आतंक मचा दिया | रविवार की रात अतकी पंचायत के बेलाटांड गांव में इन हाथियों ने एक बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला | ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात 4 जंगली हाथी गांव में घुस गए | कई घरों को नुकसान पहुंचाया. ग्रामीण भयभीत हो कर  तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी | रात में ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को खदेड़ना शुरू किया |इसके बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है |

RELATED ARTICLES

Most Popular