राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय मे रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया | एवं संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से संसद सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिए गए व्यवहार के विभिन्न विषय बिंदुओं को रखा |
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा लोकतंत्र लोक लाज से चलता है परंतु नेता प्रतिपक्ष ने इसका तिलांजलि देने का काम किया है | संसद भवन में स्थित मकर द्वार पर जिस तरह से राहुल गांधी ने भाजपा के बुजुर्ग सांसद और दूसरी महिला संसद के साथ व्यवहार किया है उससे लोकतंत्र शर्मसार हुआ है | संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं संविधान का माखोल उड़ना कांग्रेस की पुरानी फितरत है | इसी परंपरा को राहुल गांधी ने आगे बढ़ाया है | भारतीय जनता पार्टी और देश की जनता डॉक्टर अंबेडकर और संविधान का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी |