Monday, January 12, 2026
Homeखबर स्तम्भसीएम हेमंत सोरेन से मिलीं तीरंदाज दीपिका कुमारी और सेंटर फॉर एक्सीलेंस...

सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं तीरंदाज दीपिका कुमारी और सेंटर फॉर एक्सीलेंस की कोच डी साईश्वरी

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तीरंदाज दीपिका कुमारी एवं सेंटर फॉर एक्सीलेंस की कोच डी साईश्वरी ने मुलाकात की | उन्होंने मुख्यमंत्री को तीरंदाजी के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत कराया |

मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि विश्व पटल पर झारखंड के खिलाड़ी तीरंदाजी के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। हमारी सरकार झारखंड के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को आवश्यक सभी सुविधा मुहैया करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने तीरंदाज दीपिका कुमारी के हालिया प्रदर्शन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं |

RELATED ARTICLES

Most Popular