Thursday, July 10, 2025
Homeखबर स्तम्भखलियान में जिन्दा जले माँ बेटा

खलियान में जिन्दा जले माँ बेटा

गिरिडीह : डुमरी अनुमंडल अंतर्गत डुमरी प्रखंड में छछंदो  पंचायत के जोभी ग्राम में गुरुवार की सुबह  एक दर्दनाक घटना सामने आई। जिसमें धान की खलिहान में गांव की एक महिला और उसके 12 वर्षीय पुत्र की अग्निकांड में जलकर मौत हो गई।दोनों के शव जल कर इतने वीभत्स रूप से हो गए हैं कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है।वहीं गांव निवासी सोमरा मुर्मू(45 वर्ष) ने बताया कि दोनों शव  उनकी पत्नी नुनिया देवी(40 वर्ष) और उनका सबसे छोटा 12 वर्षीय पुत्र चांद मुर्मू के हैं। वुडन कहा कि 19 दिसंबर की रात करीब 8 बजे उनकी पत्नी और उनका पुत्र खलीहांन में सोने के लिए चला गया और कर दो घंटे के बाद वहां पहुंचा तो देखा कि आग लगी हुई थी।जिसपर उसने चीख पुकार मचाया तब तक दोनों की मौत हो गई।उसके 6 बच्चे हैं जिनमें से सबसे छोटा चांद मुर्मू था।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इन दिनों क्षेत्र में खेतों में लगी धान की फसल के तैयार होने पर उसे काटने के बाद गांव से दूर लोग एक निर्धारित स्थल खलिहान में किसान जमा करके रखते हैं जहां धान  को पुआर से अलग करने का कार्य किया जाता है।दिन में घर परिवार के लोग जुट कर इस कार्य का निष्पादन करते हैं।जबकि फसल के चोरी हो जाने या जंगली पशुओं द्वारा नुकसान पहुंचाने की आशंका बनी रहती है। जिस कारण किसान को ही स्वयं उसकी देखभाल करना होता है।ग्रामीणों  की आशंका है कि मां अपने पुत्र के साथ खलिहान में ही रात में सोए होंगे जिसमें आग लग जाने से दोनों की मौत हो गई।फिलवक्त गांव में मातम पसरा हुआ है और घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

घटना की खबर सुनकर स्थानीय विधायक जयराम कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार का ढाढस बंधाया और हर सुख दुख में साथ खड़े रहने की बात कही!

RELATED ARTICLES

Most Popular