Sunday, April 19, 2026
Homeखबर स्तम्भबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए बीमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए बीमार

बिहार  के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमार हो गए हैं। सीएम आवास से मिल रही है जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। मौसम बदलने की वजह से उनकी तबियत खराब हो गयी है। उन्हें सर्दी, खांसी और बुखार होने की बात सामने आ रहे है।

गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में भी उन्होंने अपने मंत्रियों से तबियत ठीक नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुबह तक तक इंतजार किया और उन्हें लगा की तबियत में सुधार हो जाएगा तो वह सुबह तय कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन उनकी तबियत में सुधार नहीं हुई। लिहाजा आज सीएम नीतिश कुमार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था। वह आज राजगीर भी जाने वाले थे वहां एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular