डॉ. बीआर अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान ने अब तूल पकड़ लिया है। इस विषय पर आज रांची स्थित झारखंड प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।अनीता यादव ने कहा, “बाबा साहब का अपमान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, खासकर महिलाओं के लिए। बाबा साहब को भगवान के समान माना जाता है। महिलाओं को दलित से भी नीचा समझा जाता था, लेकिन बाबा साहब की वजह से आज महिलाएं सबसे ऊँचा दर्जा प्राप्त कर रही हैं। बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान के अनुसार ही आज महिलाएं विधायक, मंत्री, सांसद, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बन रही हैं। बाबा साहब ने जीते जी महिलाओं को स्वर्ग प्राप्ति करने का मार्ग दिखाया।”
उन्होंने आगे कहा, “हम अमित शाह के इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं और इसका विरोध झारखंड के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में जोरदार प्रदर्शन के रूप में करेंगे।”
इस बयान से यह साफ है कि राजद डॉ. बीआर अंबेडकर की गरिमा को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके खिलाफ जन जागरूकता और विरोध प्रदर्शन करेगा।
