Tuesday, July 28, 2026
Homeझारखंडआजसू प्रमुख होंगे आवास से बेदखल, सीएम हेमंत को मिलेगा उनका आशियाना

आजसू प्रमुख होंगे आवास से बेदखल, सीएम हेमंत को मिलेगा उनका आशियाना

झारखंड  में आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो के सरकारी आवास को सीएम हेमंत सोरेन को आवंटित करने का निर्देश दिया गया है. हेमंत सोरेन अब सुदेश के आवास पर रहेंगे. जिसकी वजह से सुदेश महतो को अपना आवास खाली करना होगा. सीएम आवास के पूर्णनिर्णान की वजह से यह फैसला किया गया है. सीएम आवास से सुदेश महतो का आवास काफी नजदीक होने की वजह से हेमंत सोरेन को यह आवास आवंटित किया गया है.

सीएम हेमंत अब कांके स्थित आवास संख्या 05 में रहेंगे. इसको लेकर भवन के कार्यपालक अभियंता ने 10 दिसंबर को हेमंत सोरेन को सीएम आवास के नवनिर्माण की सूचना दे दी थी और हेमंत सोरेन को आवास संख्या 05 में रहने की बात कही थी. जिसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने भी इसपर सहमती दे दी है. जिसके बाद अब जल्द ही आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को इससे जुड़ा नोटिस दिया जाएगा ताकि सुदेश महतो घर खाली करे और हेमंत सोरेन को आवंटित किया जा सके.

भवन निर्माण अभियंता ने यह भी कहा है कि भवन निर्माण द्वारा अधिसूचित सरकारी आवास आवंटन किराया वसूली और बेदखली नियमावली के आलोक में उक्त आवास की आवंटन अवधि समाप्त हो चुकी है. जिसकी वजह से इस आवास आवास को सरकारी आवास घोषित कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular