Tuesday, May 5, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह: ठंड में जरूरतमंदों के लिए सुमित गुप्ता का सराहनीय कदम, सौ...

गिरिडीह: ठंड में जरूरतमंदों के लिए सुमित गुप्ता का सराहनीय कदम, सौ से अधिक कंबल किया वितरण

गिरिडीह, 17 दिसंबर 2024: गिरिडीह के युवा समाजसेवी और ए•डब्लू•पी•एल• के ब्लैक डायमंड सुमित गुप्ता ने ठिठुरती ठंड और घनी कोहरे वाली रात में जरूरतमंदों की मदद के लिए एक अहम कदम उठाया। सुमित गुप्ता और उनकी टीम ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण अभियान चलाया, जिससे सैकड़ों गरीबों और बेघर लोगों को राहत मिली।

गुप्ता ने सबसे पहले गिरिडीह सदर अस्पताल में ठंड से कांपते मरीजों को कंबल वितरित किए और उनका हाल-चाल लिया। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड, रेन बसेरा, रेलवे स्टेशन, अम्बेडकर चौक और टुंडी रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर जाकर सौ से अधिक कंबल वितरित किए।

सुमित गुप्ता ने इस अभियान के दौरान कहा, “बढ़ती ठंड में गरीबों और बेसहारों को कंबल की सख्त जरूरत होती है। हमें एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए और ऐसे लोगों के लिए अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।”

समाजसेवी अंकित सहाय ने भी सुमित गुप्ता के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बेसहारा लोगों की मदद करना हर किसी का दायित्व होना चाहिए। इस कंबल वितरण अभियान में प्रमुख रूप से अशोक पंडित, सन्नी साव, अशोक ऐलेक्स और दीपक पांडेय शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular