Tuesday, May 5, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह: एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खंडोली और उसरी फॉल में सुरक्षा...

गिरिडीह: एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खंडोली और उसरी फॉल में सुरक्षा का किया जायजा

गिरिडीह: नए साल के आगमन से पहले लोग पुराने साल के अंतिम दिनों में सैर-सपाटे के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। गिरीडीह के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली और उसरी फॉल में भी यही दृश्य देखने को मिल रहा है, जहां हर दिन पिकनिक मनाने और घूमने आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती भीड़ के बीच, लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने इन स्थलों का दौरा किया।

एसपी डॉ. बिमल कुमार ने खंडोली और उसरी फॉल में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि सैलानियों को एक भयमुक्त माहौल देना पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पिकनिक के मौसम में पुलिस जवानों को इन पर्यटन स्थलों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोग अपने परिवार, बच्चों और महिलाओं के साथ सुरक्षित वातावरण में सैर का आनंद उठा सकें।

एसपी ने यह भी कहा कि इन स्थलों पर शराबियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बेंगाबाद इंस्पेक्टर ममता सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सहित अन्य पुलिस जवान भी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular