Saturday, October 17, 2026
Homeखबर स्तम्भपहाड़ों पर बर्फबारी से झारखंड में बढ़ी ठिठुरन, कांके का तापमान 2.4...

पहाड़ों पर बर्फबारी से झारखंड में बढ़ी ठिठुरन, कांके का तापमान 2.4 डिग्री

झारखण्ड का मौसम : कश्मीर और शिमला में बर्फबारी का असर झारखंड में दिख रहा है | पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओें का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है | बर्फीली हवा से धूप में भी राहत नहीं मिल रही है |  कांके और मैक्लुस्कीगंज में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है।रांची के कांके का पारा भी गिरता ही जा रहा है। कांके का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं नामकुम का तापमान 2.5 डिग्री रहा।

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 20 और 21 दिसंबर को कोल्हान वाले हिस्से में कई स्थानों पर बादल और हल्की बारिश हो सकती है | राजधानी में बादल छाया रह सकता है |  22 दिसंबर से मौसम साफ हो जायेगा | इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान गिर सकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular