Thursday, July 10, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची में गिरा पारा, झारखंड के 9 जिलों में शीतलहर का येलो...

रांची में गिरा पारा, झारखंड के 9 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में पाला गिरने लगा है | राज्य के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है | पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिले शीतलहर की चपेट में हैं |मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने अपने मौसम पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे में राज्य के 09 जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है |वही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राजधानी रांची से सटे रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, लातेहार और चतरा के साथ-साथ पलामू, गढ़वा, बोकारो और धनबाद में भी लोगों को सोमवार (16 दिसंबर) को ठंड का प्रकोप झेलना होगा |

RELATED ARTICLES

Most Popular