Wednesday, March 11, 2026
Homeभारतश्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली : श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके अपने भारत दौरे के दूसरे दिन आज सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इससे संबंधित वीडियो साझा किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की सितंबर में शीर्ष पद संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। वह तीन दिवसीय दौरे पर कल रविवार को भारत पहुंचे। उन्होंने विदेशमंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आज उनकी व्यापक वार्ता होनी है। श्रीलंका के राष्ट्रपति का दिल्ली में एक व्यावसायिक आयोजन में हिस्सा लेने और बोधगया जाने का कार्यक्रम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular