Tuesday, July 28, 2026
Homeझारखंडधनबाद : सड़क हादसे में युवक की मौत

धनबाद : सड़क हादसे में युवक की मौत

धनबाद : राजगंज में सिक्स लेन सड़क दुर्घटना में राजगंज के बरवाडीह निवासी जगरनाथ महतो (47) की मौत हो गयी। घटना कोहरा व धुंध के कारण हुई। बताया जाता है कि शाम में जगरनाथ महतो चालीबंगला की ओर से सिक्स लेन पार कर अपने घर की ओर जा रहा था इसी क्रम में कोलकाता-दिल्ली लेन पर एक हाइस्पीड वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे उठाकर धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से धक्का लगने के बाद वह कई मीटर दूर तक सड़क पर घसीटता चला गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया। जगरनाथ की मौत की सूचना मिलने से परिवार व गांव में मातम है। उसकी पत्नी राधिका देवी, विवाहित पुत्री पायल, अविवाहित पुत्री गुड्डी व नाबालिग पुत्र मनु का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular