गिरिडीह: झारखंड सरकार के नगर विकास और आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू रविवार को गिरिडीह स्थित स्नेहदीप वृद्ध आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और वहां रह रहे गरीब व असहाय बुजुर्गों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनी और उनका हाल जाना।
स्नेहदीप की व्यवस्था को देखकर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्थानीय कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच कंबल, मिठाई, फल और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना उनका मुख्य उद्देश्य है।
निरीक्षण के दौरान, स्नेहदीप में मौजूद बुजुर्गों के लिए एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर रवि महर्षि ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। इस मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य अजीत कुमार पप्पू, पीएलवी सीमा देवी, जिला संगठन मंत्री ओबीसी मोर्चा प्रदोष कुमार, शाहनवाज अंसारी, डॉक्टर रवि महर्षि और अस्पताल के अन्य कर्मी भी मौजूद थे।
मंत्री ने इस प्रकार की सामाजिक सेवा के कार्यों की सराहना की और आगे भी इस तरह की पहल जारी रखने का संकल्प लिया।
