Tuesday, August 26, 2025
Homeखबर स्तम्भमशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन

तबला वादक जाकिर हुसैन का सोमवार को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार की तरफ से इस दुखद खबर की पुष्टि कर दी गई है। वो 73 साल के थे। इससे पहले 15 दिसंबर की रात को फैमिली ने मौत की खबरों का खंडन किया था। उनकी बहन खुर्शीद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा था कि उनकी सांसें चल रही हैं, लेकिन हालत नाजुक है। उनकी सेहत के लिए दुआ करें। पर 16 दिसंबर की सुबह जाकिर हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रसिद्ध तबला वादक और संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की उम्र में सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जाकिर हुसैन न केवल संगीत की दुनिया में महान थे, बल्कि उन्होंने शशि कपूर के साथ एक्टिंग भी की थी। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर है।

तीन ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके जाकिर हुसैन ने एक्टर भी थे।9 मार्च 1951 को जन्मे जाकिर हुसैन ने अपने करियर में तीन ग्रैमी अवॉर्ड ही नहीं जीते थे, बल्कि उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था। उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी भी तबला वादक थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular