Wednesday, May 6, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में कंबल वितरण का आयोजन, ठंड से बचाव के लिए गरीबों...

गिरिडीह में कंबल वितरण का आयोजन, ठंड से बचाव के लिए गरीबों को दी राहत

गिरिडीह: बढ़ती ठंड को देखते हुए सामाजिक संगठन मजदूर यूनियन संघ ने रविवार को गिरिडीह के स्नेहदीप क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत समाज के निर्धन और असहाय जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।

सर्दी के मौसम में जब कड़ाके की ठंड बढ़ने लगी, तो कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। खासकर स्नेहदीप में रहने वाले बुजुर्गों को इस राहत का विशेष लाभ मिला।

इस अवसर पर समाजसेवी और भाजपा नेता डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि ठंड और शीतलहर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को देखते हुए निराश्रित, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रयास का मकसद यह है कि ठंड से किसी भी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे।

कार्यक्रम के बाद, संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गोविन्द मंडल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोगों ने इस पहल के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान संगठन के केंद्रीय सचिव नन्दलाल मल्हा, गोकुल राम, रामेश्वर यादव, उमेश मंडल, संदीप मल्हा, हेमलाल मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular