Wednesday, May 6, 2026
Homeखबर स्तम्भवन नेशन, वन इलेक्शन: बाबूलाल मरांडी ने दी समर्थन, कहा- "देश के...

वन नेशन, वन इलेक्शन: बाबूलाल मरांडी ने दी समर्थन, कहा- “देश के विकास के लिए जरूरी है

रांची: केंद्रीय कैबिनेट द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन बिल को मंजूरी दिए जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से न केवल चुनाव प्रक्रिया में सुधार होगा, बल्कि देश के विकास को भी मजबूती मिलेगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, “वन नेशन, वन इलेक्शन से हर किसी को खुशी होनी चाहिए, क्योंकि इससे चुनावों का विभाजन समाप्त होगा और एक साथ चुनाव होने से राजनीतिक स्थिरता भी आएगी।” उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक साल से लोकसभा और विधानसभा के चुनावों का लगातार आयोजन हो रहा है, जिसके कारण विकास कार्यों में रुकावटें आ रही हैं। राज्यों में अलग-अलग चुनाव होने से प्रशासनिक संसाधन भी बिखर जाते हैं, जबकि एक साथ चुनाव होने से सरकार को अगले पांच साल तक बिना किसी व्यवधान के कार्य करने का अवसर मिलेगा।प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि एक साथ चुनाव होने से न केवल विकास कार्य तेज़ी से होंगे, बल्कि चुनावी प्रक्रिया भी सरल और सस्ती होगी। उन्होंने कहा कि अगर यह बिल लोकसभा में पास हो जाता है तो यह भारत के लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा।बाबूलाल मरांडी ने एकजुट होकर इस बदलाव को स्वीकार करने की अपील करते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि हम सभी मिलकर इस दिशा में कदम बढ़ाएं, जिससे हमारी व्यवस्था और सशक्त हो सके।”

आगे की प्रक्रिया को लेकर आशा जताई जा रही है कि अगले सप्ताह इस बिल को लोकसभा में पेश किया जाएगा, जिसके बाद इसकी मंजूरी मिलने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular