रांची: पांकी विधायक शशि भूषण मेहता ने बालू की कमी के कारण पीएम आवास और अबुआ आवास परियोजनाओं के निर्माण कार्य में रुकावट के मुद्दे पर विरोध जताते हुए आज गुरुवार को विधानसभा के बाहर धरना दिया। विधायक का कहना है कि बालू की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि ये महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरे हो सकें।
शशि भूषण मेहता ने सरकार से आग्रह किया कि बालू को मुफ्त उपलब्ध कराया जाए, ताकि पीएम आवास और अबुआ आवास के निर्माण में कोई और रुकावट न आए।
वहीं, विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने कहा कि वे इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और सरकार से इसके समाधान की मांग करेंगे। उनका मानना है कि सरकार को बालू संकट को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान प्रदान करना चाहिए।
