Sunday, June 28, 2026
Homeखबर स्तम्भ18 साल के डी गुकेश ने रचा इतिहास, चेस के बने नए...

18 साल के डी गुकेश ने रचा इतिहास, चेस के बने नए वर्ल्ड चैम्पियन, चीन की हेकड़ी निकाल दिया भारत के ‘चाणक्य’ डी गुकेश ने।।।

डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के फाइनल में खिताबी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को पटखनी दी। इसके साथ ही गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। 14वां गेम जीतकर गुकेश वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। गुकेश ने चीन के खिलाड़ी को हराया है. गुकेश ने 7.5, 6.5 के स्कोर से टूर्नामेंट जीता है।

काले मोहरों से खेलते हुए डी गुकेश ने 14वीं बाजी में डिंग लिरेन को करारी शिकस्त दी और खिताब पर कब्जा जमा लिया। डोम्माराजू गुकेश ने एक रिकॉर्ड के मामले में पूर्व भारतीय चेस मास्टर विश्वनाथन आनंद की भी बराबरी कर ली है।

गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ। डी गुकेश के पिता पेशे से एक डॉक्टर हैं। गुकेश के पिता नाम डॉ.रजनीकांत हैं जो कान-नाक और गले के सर्जन हैं, जबकि उनकी मां पद्मा माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। डी गुकेश की बात की जाए तो उन्होंने सिर्फ 7 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई चेन्नई में स्थित वेलाम्मल स्कूल में हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular