Wednesday, May 6, 2026
Homeखबर स्तम्भलड़कर जीत हासिल की, कभी हार नहीं मानीः सीएम हेमंत सोरेन

लड़कर जीत हासिल की, कभी हार नहीं मानीः सीएम हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। इस मौके पर उन्होंने कहा, “झामुमो संघर्ष से उपजी पार्टी है और यही कारण है कि हमने हमेशा हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है। हमने हर बार लड़कर जीत हासिल की है और कभी हार नहीं मानी।”

सीएम ने राज्यवासियों के आशीर्वाद से अबुआ सरकार के गठन की बात भी की। उन्होंने कहा, “विगत विधानसभा चुनाव में आप सभी कर्मठ नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और करोड़ों राज्यवासियों के आशीर्वाद से झारखंड में मजबूत अबुआ सरकार का गठन हुआ है। इसके लिए आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई और जोहार।”

सीएम ने आगे कहा कि आने वाले समय में झामुमो परिवार की जड़ों को राज्य के प्रत्येक कोने में फैलाकर इसे और मजबूत करना है। उन्होंने वंचित, शोषित और समाज के सभी वर्गों को हक-अधिकार देने का संकल्प लिया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular