Wednesday, May 6, 2026
Homeखबर स्तम्भकिसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं: बाबूलाल मरांडी

किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं: बाबूलाल मरांडी

रांची: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन पर किसानों से किए गए वादों को निभाने में विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान गठबंधन ने वादा किया था कि किसानों से धान की खरीदी 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर की जाएगी। लेकिन अब जब चुनावी वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है, तो किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपील की है कि चुनावी वादों के अनुसार किसानों से 3200 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करना पूरे समाज के भविष्य के साथ अन्याय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular