Monday, January 12, 2026
Homeखबर स्तम्भहजारीबाग में पलटी यात्री बस, एक दर्जन से अधिक लोग घायल 6...

हजारीबाग में पलटी यात्री बस, एक दर्जन से अधिक लोग घायल 6 को लगी गंभीर चोट

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में एक बस पलटने से करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही घाटी यूपी मोड़ के पास की है। यहां सड़क दुर्घटना में विक्रम बस  (JH 09 BD 2221) में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इस दौरान 6 लोगों को गंभीर चोट लगी है। इन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को सुबह लगभग 5:30 बजे विक्रम बस बिहार के छपरा से रांची शादी में जा रही थी | इस दौरान बस में करीब 60 यात्री सवार थे | उसी दौरान चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई | जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए |

RELATED ARTICLES

Most Popular