Wednesday, May 6, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में धरना...

गिरिडीह में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में धरना प्रदर्शन

गिरिडीह, 9 दिसंबर – बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ गिरिडीह में सोमवार को सर्व सनातन समाज द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम टॉवर चौक पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। धरने में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और भाजपा नेता शामिल हुए।धरने के बाद प्रदर्शनकारी समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की गई।

धरने में विश्व हिंदू परिषद के अनूप यादव, रितेश पांडेय, अनिल चंद्रवंशी, मुकेश रंजन, शिवपूजन कुमार, नित्यानंद प्रसाद, शिव गौरव पाण्डेय, संतोष खत्री, आशीष रजक, संजीत सिंह, गुड्डू यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, दिलीप वर्मा, सुनील पासवान, हरबिंदर सिंह बग्गा, सुधीर यादव, संतोष गुप्ता, दीपक शर्मा, गुड्डू यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले तेज हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस इस्कॉन संस्था ने 1970 में बांग्लादेश के लोगों की मदद की थी, आज उसी संस्था के संत को जेल में डाल दिया गया है। मंदिरों और मठों पर हमले हो रहे हैं और महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग की और सनातन समाज को एकजुट होकर ऐसी ताकतों को हराने का आह्वान किया। धरने के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular