Tuesday, January 14, 2025
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी रांची में नवनिर्मित आवासीय परिसर का...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी रांची में नवनिर्मित आवासीय परिसर का किया निरीक्षण

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी रांची के तहत राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बनाए गए नवनिर्मित आवास और पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आवासीय परिसर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अपनी राय साझा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवनिर्मित आवास और परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट और पुलिस बैरेक का भी निरीक्षण किया और इन सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बच्चों के खेलने की व्यवस्था को लेकर भी सुझाव दिए और झूला जैसी सुविधाएं लगाने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान विधायक कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, सचिव भवन निर्माण विभाग अरवा राजकमल, सीईओ स्मार्ट सिटी अमित कुमार, जीएम स्मार्ट सिटी राकेश नंदकुलियार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह निरीक्षण राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी रांची के तहत विकसित हो रहे आवासीय सुविधाओं को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी और कार्य की गति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular