रांची : इंडी गठबंधन के विधायकों की बैठक आठ दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास में तीन बजे से होगी।
इस संबंध में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव ने कहा कि तीन बजे रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में इंडी गठबंधन के विधायक की बैठक बुलाई गई है। साथ ही पार्टी के सभी विधायकों को भी उपस्थित होने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा सत्र को लेकर यह बैठक होनी है।
