Tuesday, April 7, 2026
Homeखबर स्तम्भकोयला तस्करों पर  बड़ी कार्रवाई, गाड़ी जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

कोयला तस्करों पर  बड़ी कार्रवाई, गाड़ी जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

रामगढ़ : जिले के रजरप्पा और गोला थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों की सक्रियता लगातार पुलिस को चुनौती दे रही थी। रामगढ़ एसपी अजय कुमार के द्वारा बनाई गई क्यूआरटी टीम ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रजरप्पा थाना क्षेत्र से कोयला लादकर गोला थाना क्षेत्र से पास कर रहे कोयला लदी गाड़ियों को जप्त किया गया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले की पुष्टि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और यह बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान गोला थाना के भैरवी पुल के समीप कांटा घर से अवैध कोयला लदा पिकअप वैन (जेएच 01 एटी 6531) को जब्त किया गया। साथ ही साथ इस कारोबार को संचालित कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

इनकी गिरफ्तारी के बाद स्पेशल टीम ने जप्त गाड़ी और गिरफ्तार तस्करो को गोला पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद स्पेशल टीम द्वारा रजरप्पा थाना क्षेत्र के मंदिर घाट के समीप छापेमारी की गई जहां पर भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया। साथ ही साथ इन कोयला को वजन करने के लिए वेट मशीन को जप्त किया। छापमारी संपन्न होने पर इसकी सूचना रजरप्पा पुलिस को दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular