Sunday, January 18, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भीमराव अंबेडकर को किया नमन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भीमराव अंबेडकर को किया नमन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पोस्ट साझा किया है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत ने लिखा, “देश को संविधान रूपी ग्रंथ देने वाले महान नेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर शत-शत नमन। जय भीम।” राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन।

—————

RELATED ARTICLES

Most Popular