गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो हवाई अड्डा रोड स्थित झुमराज इंटरप्राइजेज बाबा धाम प्लायवुड के गोदाम में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियों ने रातभर की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पाया। आग में दोनों गोदाम जलकर राख हो गए, जिससे करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ। गोदाम में खड़ी दो बाइक भी खाक हो गईं। हादसे में फायर ब्रिगेड कर्मियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
गिरिडीह: पलायवुड गोदाम में भीषण आग, दो करोड़ का नुकसान
RELATED ARTICLES
