Sunday, January 18, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड विस चुनाव में हारी सीटों पर कांग्रेस करेगी समीक्षा, जिलावार समितियां...

झारखंड विस चुनाव में हारी सीटों पर कांग्रेस करेगी समीक्षा, जिलावार समितियां गठित

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस ने जिन सीटों पर हार का सामना किया है, उनकी समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पहल शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिलावार वरिष्ठ कांग्रेसजनों की समितियां गठित की हैं। इन समितियों को हार की परिस्थितियों और कारणों का विश्लेषण करने का जिम्मा सौंपा गया है। समितियां जिलाध्यक्षों, प्रखंड और मंडल स्तर के नेताओं और संबंधित संगठनों के साथ बैठक करेंगी। समितियां जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हार के पीछे के राजनीतिक, सामाजिक और क्षेत्रीय कारणों का विश्लेषण करेंगी। पार्टी नेतृत्व को सुझाव और सिफारिशें प्रस्तुत की जाएंगी ताकि भविष्य में रणनीतिक सुधार किए जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular