Sunday, January 18, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्य में अगले दो माह में तीन आईपीएस होंगे सेवानिवृत

राज्य में अगले दो माह में तीन आईपीएस होंगे सेवानिवृत

रांची : राज्य में अगले दो महीनों के दौरान झारखंड पुलिस के तीन डीजी रैंक के आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत होंगे। इनमें तत्कालीन डीजीपी अजय कुमार सिंह एवं एम मीणा जनवरी, 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी, 2025 को रिटायर होंगे। साथ ही नये साल के पहले दिन एक जनवरी, 2025 से 2007 बैच के तीन आईपीएस अनूप बिरथरे, सुनील भास्कर और मयूर पटेल कन्हैयालाल आईजी रैंक में प्रोन्नत हो जायेंगे।

इसके अलावा 2011 बैच के सीनियर एसपी रैंक (सीनियर सिलेक्शन ग्रेड) में प्रोन्नत छह आईपीएस अधिकारी एक जनवरी, 2025 से डीआईजी हो जायेंगे। सीनियर एसपी रैंक में प्रोन्नत अधिकारी को राज्य सरकार चाहे तो वर्तमान में कहीं भी प्रभारी डीआईजी बना सकती है। इनमें चंदन झा, चंदन सिन्हा, प्रियदर्शी आलोक, अजीत पीटर डुंगडुंग, अनुरंजन किस्पोट्टा और अंबर लकड़ा शामिल हैं।

दूसरी ओर, झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अजय भटनागर शनिवार (30 नवंबर) को सेवानिवृत हो गये। अजय भटनागर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular