Tuesday, April 7, 2026
Homeखबर स्तम्भजेवीवीएनएल का तकनीशियन-द्वितीय एवं उसका दलाल 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते...

जेवीवीएनएल का तकनीशियन-द्वितीय एवं उसका दलाल 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा देहात टीम ने शनिवार देर रात को बूंदी में कार्रवाई करते हुए कार्यालय अधिशासी अभियंता जयपुर विद्युुुत वितरण निगम लिमिटेड बूंदी के तकनीशियन -द्वितीय पवन कुमार गौतम एवं उसके दलाल हरिनारायण पांचाल( ठेकेदार) को परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की कोटा देहात टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी माताजी के नाम की कृषि भूमि पर विद्युत कनेक्शन की फाइल पास करवाने की एवज में दलाल ठेकेदार हरिनारायण पांचाल सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता आदि के नाम पर 40 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।

जिस पर एसीबी की कोटा देहात टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर शनिवार देर रात ट्रेप की कार्रवाई करते हुये दलाल ठेकेदार हरिनारायण पांचाल को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में संलिप्तता के आधार पर तकनीशियन- द्वितीय पवन कुमार गौतम को भी गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular