Wednesday, October 15, 2025
Homeखबर स्तम्भशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के कई ठिकानों पर रेड

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के कई ठिकानों पर रेड

मुंबई : पोर्नोग्राफी नेटवर्क मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी की है | आज सुबह करीब 6 बजे ED की टीम सांता क्रूज स्थित बॉलीवुड प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के आवास पर पहुंची।

यहां वे अपनी पत्नी शिल्पाप शेट्टी के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि पोर्नोग्राफी के जरिये मनी लान्ड्रिंग मामले में ED ने छापेमारी की है | कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर ‘अश्लील’ फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था | मुंबई पुलिस के अधिकारियों का दावा था कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे | दो महीने जेल में बिताने के बाद वह फिलहाल सितंबर 2021 से जमानत पर हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular