Wednesday, February 19, 2025
Homeखबर स्तम्भकेंद्र सरकार संविधान का हनन और दुरुपयोग लगातार करते आ रहा है-...

केंद्र सरकार संविधान का हनन और दुरुपयोग लगातार करते आ रहा है- सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची-राजधानी रांची के झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कैंप कार्यालय में पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा सम्मेलन आयोजित कर संबोधित किया गया। संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से संविधान की विशेषता को बदलाते हुए, मौजूदा केंद्र सरकार पर यह राजनीतिक टिप्पणी की है कि केंद्र सरकार संविधान का हनन और दुरुपयोग लगातार करता आ रहा है।

केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग लगातार कर रही है, यह हमारे देश के संविधान में निहित विशेषता का लगातार हनन करने का काम किया जा रहा है। जिसका माकूल जवाब झारखंड की जनता ने अपने जन आधार के माध्यम से  भारतीय जनता पार्टी को सीधे से खारिज करते हुए दिया है। सदन में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत में नहीं है।

वही पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आज संविधान दिवस के दिन हम यह शपथ लेते हैं कि संविधान के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ ना हो और इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular