Wednesday, February 19, 2025
Homeखबर स्तम्भझारखंड में 26 नवंबर को होगा हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण

झारखंड में 26 नवंबर को होगा हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण

झारखंड में 26 नवंबर को होगा हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण, राहुल-केजरीवाल-ममता समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी

रांची :  विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रकिया तेज हो गई है. नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का शपथग्रहण समारोह 26 नवंबर को होगा. इस समारोह में विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता भी शामिल होंगे जिनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, लेफ्ट के दीपांकार भट्टाचार्य शामिल हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नीत गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी है.झामुमो नीत गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीतीं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को महज 24 सीट से संतोष करना पड़ा.

RELATED ARTICLES

Most Popular