Wednesday, February 19, 2025
Homeखबर स्तम्भबड़कागांव में जातिगत समीकरण ने अंबा को कर दिया आउट

बड़कागांव में जातिगत समीकरण ने अंबा को कर दिया आउट

रामगढ़ : अपने हिट डायलॉग और तीखे बयानों से सबको आउट करने वाली अंबा प्रसाद को बड़कागांव की जनता ने ही आउट कर दिया। इस क्षेत्र में पहले उनके पिता योगेंद्र साहू ने जनता का दिल जीता और 5 साल तक विधायक रहे लेकिन सत्ता में आने के बाद अंबा प्रसाद अपने क्षेत्र की जनता से ही दूर हो गई। उन्होंने जितने विकास के वादे किए थे, शायद धरातल पर नहीं उतर पाए।

बड़कागांव वर्तमान समय में एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है। जनता जिस उम्मीद से अंबा प्रसाद और उनके परिवार पर पिछले 15 वर्षों से भरोसा जाता रही थी, वह भरोसा चकनाचूर हो गया। जनता ने इस बार शायद यह ठान लिया था कि उस परिवार को अब मौका देने से नुकसान होने वाला है।

रोशन लाल चौधरी से अंबा प्रसाद को बड़ी हार मिली है। इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। यहां तक कि रुझान में भी बड़कागांव सीट को कांटे की टक्कर वाला स्थान बताया जा रहा था लेकिन जब ईवीएम खुला और परिणाम सामने आए तो पता चला कि भाजपा यहां से क्लीन स्वीप कर चुकी थी। रोशन लाल चौधरी पर जनता ने भरोसा जताया और अंबा को उसके जातिगत समीकरण का भी वोट नहीं मिल पाया।

बड़कागांव विधानसभा सीट की मतगणना केरेडारी प्रखंड से शुरू की जाती है। केरेडारी और बड़कागांव प्रखंड अंबा और उनके परिवार वालों का गढ़ माना जाता रहा है। पहले राउंड की मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा ने कांग्रेस के इस अभेद किले को ध्वस्त कर दिया है। लगातार रोशन लाल चौधरी बढ़त बनाए रखे और हर राउंड के बाद उनकी स्थिति और मजबूत होती चली गई। 24 राउंड की मतगणना वाले इस क्षेत्र में 10 राउंड के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि रोशन लाल चौधरी जीत चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular