Wednesday, February 19, 2025
Homeखबर स्तम्भरामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी जीतीं

रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी जीतीं

हेमंत सरकार को जनता ने पलकों पर बिठाया, यह जीत जनता की है : ममता

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी जीत गई हैं। उन्होंने आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी को 6501 मतों से हराया है। उन्हें कुल 88536 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता चौधरी को 82035 वोट मिले।

जीत की सूचना मिलने के बाद शनिवार की शाम ममता देवी मतगणना कक्ष पहुंची। उन्हें सर्टिफिकेट देने की तैयारी की जा रही है। उनके साथ कांग्रेस नेता शहजादा अनवर भी थे। ममता देवी ने कहा कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार को अपनी पलकों पर बिठाया है। पिछले 5 वर्षों में सरकार ने जो काम किया और महिलाओं को जो सम्मान दिया, आज उसी की बदौलत यह प्रचंड बहुमत मिला है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जनता ने 2019 की तरह ही 2024 में उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया है। यह जनता की जीत है और सरकार के कार्यों का नतीजा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular