Saturday, January 18, 2025
Homeखबर स्तम्भझारखंड में फिर बनेगी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार: सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखंड में फिर बनेगी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार: सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झामुमो और उसके सहयोगी दल 55 से अधिक सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

भट्टाचार्य ने दावा किया कि राज्य के 11 जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को व्यापक समर्थन मिला है।हालांकि, शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति मतदाताओं की उदासीनता पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने इसे सभी राजनीतिक दलों के लिए एक गंभीर विषय बताया। झामुमो ने उम्मीद जताई है कि राज्य में स्थिर और विकासोन्मुखी सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular